दिल्ली में कांग्रेस का महाप्रदर्शन, इंदौर से रवाना हुए कांग्रेसी

2019-12-13 16

दिल्ली में कल केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर इंदौर में आज से सरगर्मियां तेज़ हो गयी है, जिसको लेकर शहर के अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए, जो कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। दरअसल, कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गयी है, जो रामलीला मैदान दिल्ली में किया जायेगा। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली लाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है, इसी कड़ी में इंदौर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में होने वाले इस पूरे प्रदर्शन की कमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सीएम कमलनाथ संभालेंगे और यह अब तक का केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।

Free Traffic Exchange

Videos similaires