आइलैंड मियाजिमा पर टैक्स लगाने की योजना बना रहा जापान

2019-12-11 1,172

लाइफस्टाइल डेस्क. दुनियाभर के कई देश पर्यटकों को जुटाने की रणनीति बना रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे भी जहां इतनी ज्यादा संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं कि रोक लगाने के लिए टैक्स लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इसे ओवरटूरिज्म का नाम दिया गया है यानी पर्यटन स्थल पर जरूरत से अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं। ओवर टूरिज्म की फेहरिस्त में हाल ही में जापान के मियाजिमा का नाम जुड़ गया है। इसे इत्सुकुशिमा भी कहते हैं। अब यहां आने वाले पर्यटकों से 100 जापानी येन यानी 65 रुपए बतौर टूरिस्ट टैक्स लगाने की तैयारी की जा रही है। टूरिस्ट टैक्स 2021 तक लागू करने की योजना है। हालांकि अभी भूटान सर्वाधिक टूरिस्ट टैक्स वसूलने वाला देश है। यहां पर्यटकों को एक दिन के लिए 1400 से 1800 रुपए तक चुकाना पड़ता है।





दुनियाभर में चर्चित है 'सायोनारा टैक्स'

जापान में टूरिस्ट टैक्स की शुरुआत जनवरी 2019 में की गई थी। अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट को जापान छोड़ते समय 655 रुपए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है। इस राशि का इस्तेमाल यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में किया जाता है। जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि हमारा लक्ष्य पर्यटकों को तनाव मुक्त माहौल देना है। यहां के टूरिस्ट डेस्टिनेशन को खूबसूरत और विकसित करने पर लगातार काम कर रहे हैं।





मियाजिमा देखने के लिए क्यों बढ़ रही है भीड़

मियाजिमा जापान के खूबसूरत आइलैंड में शामिल है। यह 12वीं शताब्दी के इत्सुकुशिमा मंदिर है और अपने नारंगी टोरी गेट के लिए जाना जाता है। यह यहां का सबसे पॉप्युलर स्पॉट है। 2018 में मियाजिमा की खूबसूरती देखने के लिए 43 लाख सैलानी पहुंचे थे। तारो मात्सुमोटो जापानी शहर हत्सुकायची के नवनिर्वाचित मेयर हैं। तारो टूरिस्ट टैक्स पर एक अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि आईलैंड की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आर्थिक स्रोतों को बढ़ाने की जरूरी है। 

Free Traffic Exchange

Videos similaires