गुरदासपुर: अकाली दल के वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या, 9 के खिलाफ मामला दर्ज

2019-11-19 71

vice-president-of-gurdaspur-akali-dal-shot-dead

चंडीगढ़। गुदरासपुर शिरोमणि अकाली दल इकाई के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने उनकी टांगों को भी काट दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसी व्यक्ति को काम के लिए नियुक्त करने को लेकर दलबीर सिंह का मुर्गी पालन का काम करने वाले एक शख्स से विवाद हो गया था। घटना ढिल्लन गांव में सोमवार रात की है।

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि आरोपी बलविंदर सिंह (55), उसके दो बेटे मेजर सिंह (25) और मंदीप सिंह (24) 6 अन्य लोगों के साथ रात के वक्त करीब 10 बजे दलबीर सिंह के घर में घुस गए थे। मेजर और मंदीप ने दलबीर सिंह पर दर्जनों बुलेट चलाईं तो वहीं बलविंदर एक धारदार हथियार से उनकी टांगे काट रहा था। मृतक का पूरा परिवार उस वक्त घर पर ही था।

Free Traffic Exchange

Videos similaires