सोनीपत में युवक को मारकर पराली में जलने के लिए फेंका, प्रेमिका के खुलासे के बाद 2 अरेस्ट

2019-11-05 657

sonipat: man body burnt in parali, police arrested two killers

सोनीपत/पानीपत। हरियाणा में सोनीपत के गोहाना स्थित बुसाना गांव में एक युवक का शव पराली के जलते हुए ढेर से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच—पड़ताल करते हुए इस मामले में 2 लोगों को पकड़ा है। गिरफ्त में आए लोगों पर आरोप है कि उन्होंने पहले युवक की हत्या की उसके बाद उसे जलाने के लिए पराली में फेंका। केस की कलई तब खुली जब एक महिला से पूछताछ हुई। वह महिला मारे गए युवक के साथ अवैध संबंधों में थी। मृतक की पहचान गांव के ही बिजेंद्र के रूप में हुई। बिजेंद्र के गांव की एक महिला के साथ अवैध थे। जिसके चलके महिला के देवर प्रताप व पति खुशी राम ने बिजेंद्र की हत्या कर दी।

Videos similaires