छिनी रिलीज़ डेट्स, 2020 के 3 प्रमुख त्योहारों पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की‍ मूवीज़

2019-09-20 3

साल के प्रमुख त्योहारों, ईद, दिवाली और क्रिसमस, पर अधिकतर बॉलीवुड के सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन 2020 में बदला हुआ नजारा देखने को मिलेगा। 2020 के तीन प्रमुख त्योहारों पर अक्षय कुमार की फिल्में रिलीज होंगी।

अक्षय दनादन फिल्में साइन करते जा रहे हैं और साथ में प्रमुख रिलीज डेट्स पर भी कब्जा जमाते नजर आ रहे हैं। ईद पर सलमान तो क्रिसमस पर आमिर की फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन 2020 में अक्षय की फिल्में इन त्योहारों पर रिलीज़ होंगी।

जैसे ही सलमान खान की 'इंशाल्लाह' बंद हुई अक्षय की ‍फिल्म 'लक्ष्मी बम' को ईद वाले वीक में 22 मई को रिलीज करने की घोषणा हो गई। यानी कि ईद 2020 पर अक्षय की फिल्म रिलीज होगी।

#AkshayKumar #Prithviraj

http://hindi.webdunia.com/
https://www.facebook.com/webduniahindi/
https://twitter.com/webduniahindi
https://www.instagram.com/webduniahindi/

Free Traffic Exchange