कोलकाता में फ्लाई ओवर धराशायी, कई लोग दबे

2019-09-20 0

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उत्तरी भाग में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर के गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह फ्लाइ ओवर शहर के काफी भीड़भाड़ वाले इलाके 'बड़ा बाजार' में बन रहा था। यह इलाका कारोबारी जिले के रूप में विख्यात है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल के नीचे 150 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं। बताया जाता है कि गणेश टॉकीज के पास विवेकानंद फ्लाई ओवर के निर्माण का कार्य वर्षों से चल रहा था। केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, वामपंथी नेता मोहम्मद सलीम ने इस हादसे के लिए राज्य की ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Free Traffic Exchange