बिपाशा-करण की शादी की तारीख हुई तय

2019-09-20 2

पहले कई बार बिपाशा बसु की शादी की तारीख तय हुई हैं, लेकिन हर बार बिना हलचल के तारीख निकल जाती थी। उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। बिपाशा के प्यार में दीवाने हुए करण सिंह ग्रोवर अब जल्दी से शादी कर बिपाशा को पत्नी के रूप में देखना चाहते हैं। बिप्स को भी जल्दी है। खबर है कि दोनों की शादी की तारीख 30 अप्रैल तय हुई है। इस दिन दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे। करण की यह तीसरी शादी होगी जबकि कई प्रेमियों से नैन लड़ा चुकी बिपाशा की पहली। इसके पहले खबर आई थी कि करण की मां को बिपाशा पसंद नहीं है। उन्होंने करण को कहा कि यदि वे बिपाशा को पत्नी बनाएंगे तो उन्हें मां से रिश्ता तोड़ना पड़ेगा। लेकिन लगता है कि करण ने मां को मना लिया है।