शिवराज सिंह ने ट्रेन में गाया भजन

2019-09-02 1,830

भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेन में यात्रियों के साथ भजन गाया। वह विदिशा से भोपाल आ रहे थे। शिवराज को अपने बीच पाकर यात्री खुश काफी खुश नजर आए। इस दौरान यात्रियों ने भजन गाना शुरू किया तो शिवराज ने भी उनका साथ दिया। इस दौरान भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव भी उनके साथ थे। यात्रियों ने शिवराज के साथ सेल्फी भी ली। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्रेन में भजन गाने का वीडियो ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है कि-भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है।



abhishek • 2 mins

Videos similaires