मंत्री, कमिश्नर और कलेक्टर ने चलाई साइकिल

2019-08-29 20

इंदौर. विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने किया। इस मौके पर मंत्री पटवारी के साथ साइकिल रैली में संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव सहित अन्य खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।