16 साल लड़की को 50 साल के शख्स को बेचा, फिर इसके साथ हैवानियत की सारी हदें हुईं पार

2019-08-12 9,481

Mumbai girl found in Ratangarh churu after she sold to ajmer Man


चूरू। राजस्थान में महाराष्ट्र की 16 साल की एक लड़की की अस्मत का सौदा किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की को 50 साल के शख्स को बेच दिया गया। लड़की जैसे—तैसे खरीददार के चंगुल से छूटकर भागी और एक मंदिर में शरण ली, जहां से लोगों ने इसे पुलिस के पास पहुंचा दिया और वर्तमान में लड़की को चूरू के बालिका आश्रय गृह में रखा गया है।

चूरू बालिका आश्रय गृह के कोर्डिनेटर किशन सिंह के अनुसार बालिका दो दिन से हमारे पास है। चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस को 10 अगस्त को यह लड़की एक मंदिर में लावारिस हालत में मिली थी। इसने पुलिस को जो आपबीती बताई वो बेहद दर्दभरी और खौफनाक है।

लड़की ने रतनगढ़ पुलिस व चूरू बालिका आश्रय गृह की टीम को बताया कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली है। मां—बाप की मौत के बाद बड़ी बहन के पास रहने लगी थी। बहन मुम्बई के भिंडी बाजार इलाके में लोगों के घरों में झाड़ू पोछा करके उसे पाल रही थी।

कुछ दिन पहले सड़क हादसे में बहन की भी मौत हो गई। इसके बाद लड़की अपने एक मुंहबोले चाचा जॉन खान के पास आ गई और उनके परिवार का खाना बनाने का काम करने लगी। जॉन 4 अगस्त 2019 को उसे घुमाने के बहाने राजस्थान के अजमेर लेकर आया। यहां पर उसने 50 साल के एक शख्स को उसे बेच दिया।

लड़की ने बताया कि वह उस शख्स का ना तो नाम जानती और ना ही उसे पहले कभी देखा था। बस इतना पता है कि मुझे उसे बेच दिया गया था। कितने में सौदा किया। यह भी नहीं पता। उसकी उम्र 50 से ज्यादा ही होगी।

आरोप है कि उस शख्स ने लड़की को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रात को मारपीट कर दुष्कर्म करता था। एक दिन सुबह वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भाग आई और बस में बैठ गई, जो उसे चूरू के रतनगढ़ ले आई। यहां बस से उतरने के बाद वह मंदिर में शरण ले ली। लोगों की सूचना पर पहुंची रतनगढ़ पुलिस ने लड़की को बालिका आश्रय गृह चूरू में पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।

Free Traffic Exchange

Videos similaires