जवानों ने घोड़ों पर बैठकर किया योग

2019-06-20 48

सहारनपुर. विश्व योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य पर गुरुवार को यहां रीमाउंट डिपो एवं ट्रेनिंग स्कूल में 11 जवानों ने अश्वों की पीठ पर 40 मिनट तक योग किया। यह विश्व योग दिवस के एक दिन पहले ट्रायल था। इस दौरान जवानों ने 30 से अधिक योगासन किए। दावा किया जा रहा है कि ऐसा कार्यक्रम विश्व में पहली बार किया गया। योग गुरू पद्मश्री स्वामी भारत भूषण के निर्देशन में योगाचार्य अनीता शर्मा ने जवानों को इस योग का प्रशिक्षण दिया। कमांडेंट मंगल सिंह के नेतृत्व में की अगुवाई में यह अभ्यास चला। 

Free Traffic Exchange

Videos similaires