30 क्विंटल वजनी कार 96 किमी की रफ्तार से दौड़ती है

2019-06-14 3,970

ऑटो डेस्क. रूस के सेंट पीट्सबर्ग में रहने वाले एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर ने बेंटले कॉन्टिनेंटल कार को मॉडिफाई कर सेना के टैंकर जैसा बना दिया है। इसमें पहियों की जगह चेन लगाई गई है। इसका वजन 30 क्विंटल है। यह 96 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसे बनाने वाले इंजीनियर ने बताया कि कार के बेस का वजन ही 20 क्विंटल से ज्यादा है। इसे टैंक जैसा बनाने के लिए यूट्यूब पर कई वीडियो देखे। यह कार डीजल से चलती है। इसमें 400 हॉर्स पॉवर का इंजन रखा गया है। यह सड़क पर दौड़ने के साथ ही रेगिस्तान में आसानी से दौड़ सकती है।

Free Traffic Exchange

Videos similaires