शादी वाले घर में भालू ने मचाया उत्पात

2019-06-12 2,892

महासमुंद. भीषण गर्मी में पानी और भोजन की तलाश में भटककर गांव पहुंचे भालू ने बुधवार तड़के 4 बजे शादी वाले एक घर में जमकर उत्पात मचाया। उसने दो महिलाओं समेत 4 को घायल कर दिया। बुधवार तड़के 5 बजे वो 30 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल की मदद से भालू डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। 



 



रावण भाठा गांव में एक ग्रामीण के बेटे शुभम प्रजापति की शादी थी। शुभम बारात लेकर बुधवार तड़के 4 बजे घर पहुंचा। महिलाएं दुल्हन के स्वागत में लगी थीं तभी अचानक भालू ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। अंधेरे में महिलाएं कुछ समझ पाती तब उसने दो को घायल कर दिया। इसमें एक महिला को गंभीर चोट आई। भालू ने पड़ोस में जाकर वहां भी दो ग्रामीणों को घायल कर दिया। इसके बाद उछल-कूद करते हुए वो सूखे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को अस्पताल भिजवाया। सुबह करीब 11 बजे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे और जाल डालकर उसकी मदद से भालू को डेढ़ घंटे की मशक्कत से बाहर निकाला। भालू को पिंजरे में बंद कर जंगल की ओर छोड़ दिया।

Free Traffic Exchange

Videos similaires