मुंबई. फिल्म 'शमिताभ' में काम कर चुके एक्टर अभिमन्यु चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर एक सैलून में घुसकर हंगामा करने और उसके कर्मचारी को चाकू से घायल करने के आरोप लगे हैं। घटना 16 मई की है लेकिन अभिमन्यु की गिरफ्तारी सोमवार शाम को हुई है।
जानकारी के मुताबिक, अभिमन्यु की एक महिला दोस्त गोरेगांव इलाके में स्थित एक सैलून में गई थी। आरोप है कि वहां के कर्मचारी ने महिला संग बदसलूकी की। जिसके बाद उन्होंने फोन कर अभिमन्यु को वहां बुलाया। अभिमन्यु सैलून में एक चाकू लेकर पहुंचे और वहां मौजूद एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। उनके साथ आये एक शख्स ने कुछ अन्य कर्मचारियों संग मारपीट भी की।