congress mla rakesh singhs allegations on priyanka gandhi
कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा, कहा- अपराधियों को सरंक्षण देती हैं प्रियंका गांधी
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 14 मई को जिला पंचायत सदस्यों और कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) पर हुए हमले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। भाजपा एमएलसी व प्रत्याशी दिनेश सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक ने राकेश सिंह ने कांग्रेस महासचिवा प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) पर गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी रायबरेली में अपराधियों को सरंक्षण दे रही है।