किरण के लिए चंडीगढ़ पहुंचे अनुपम

2019-05-06 921

बॉलीवुड डेस्क. अनुपम खेर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। यहां वे अपनी पत्नी किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। रवाना होने से पहले अनुपम ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर अपने चंडीगढ़ जाने की जानकारी दी। इसके बाद चंडीगढ़ पहुंचकर भी उन्होंने किरण के साथ एक फाेटो अपलोड की। किरण खेर चंडीगढ़ से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। इसके पहले वे 2014 में सांसद चुनी जा चुकी हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान भी अनुपम, किरण के साथ पहुंचे थे। चंडीगढ़ में सातवें चरण के दौरान 19 मई को मतदान होगा। 

Free Traffic Exchange