सपा के टिकट पर मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव: रामगोपाल

2019-01-05 456

Ram Gopal said that Mulayam Singh will contest against mainpuri elections

इटावा। लोकसभा चुनाव 2019 के गठबंधन के लिए शुक्रवार को बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात हुई हैं। दोनों पार्टियों के बीच 37-37 सीटों पर सहमति बन गई है। वहीं, यूपी के इटावा में रामगोपाल यादव ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव सपा के टिकट पर मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा 37-37 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे, जबकि दो सीटें राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी जाएंगी। अमेठी व रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जाएंगी।

शनिवार को सपा प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने जिला पंचायत कार्यसमिति की बैठक में मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा सपा-बसपा गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है, इसकी जानकारी दोनों नेताओं को होगी।

Free Traffic Exchange

Videos similaires