आगरा विवि के कुलपति बोले, जोधा की शादी अकबर से करा देने वाली राजपूत जाति कैसे हो सकती है रोल मॉडल?

2018-10-25 5

agra university vc Dr. Arvind Dixit controversial statement on Jodha

आगरा। भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने क्षत्रिय समाज को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद कुलपति के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जोधा की शादी अकबर से कराने वाला समाज कभी रोल मॉडल नहीं हो सकता।

बुधवार को आगरा में भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में पालीवाल परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्याल के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने लोगों को संबोधित करते हुए मंच से विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जोधा की शादी अकबर से कराने वाला समाज कभी रोल मॉडल नहीं बन सकता है। रोल मॉडल तो वाल्मीकि समाज है, जिसने समाज की गंदगी को साफ किया है।

Videos similaires