श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर जाह्मवी और खुशी के करीब आ गये हैं

2018-09-27 604

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर का पूरा ध्यान रखते हैं। अर्जुन कभी भी अपनी बहनों के बारे में कुछ गलत नहीं सुन सकते और वो उनको लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने जाह्नवी और खुशी के साथ अपने रिश्ते पर कहा, 'जब श्रीदेवी के निधन की खबर मिली तब मैं पंजाब में था। मैंने अपनी मौसी और बहन तो तुरंत फोन किया। मैंने वही किया जो मुझे उस समय सही लगा। मेरी मां भी यही चाहती कि मैं अपने पापा और परिवार का साथ दूं।'

Free Traffic Exchange

Videos similaires