प्रियंका चोपड़ा के साथ जाह्नवी और खुशी कपूर की फोटो वायरल

2018-09-26 401

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर की एक फोटो को फैंस खुब पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में इन दोनों के साथ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। इस वायरल फोटो में जान्हवी प्रियंका के लुक और पोज की कॉपी करती हुई नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई इटली में हुई है। इस हाइप्रोफाइल सगाई सेरेमनी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे, जिनमें प्रियंका चोपड़ा, जाह्नवी और खुशी भी शामिल थीं। यह वायरल फोटो भी इटली की है। इस फोटो को प्रियंका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, जिसमें वो खुद जाह्नवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

Free Traffic Exchange

Videos similaires