भोपाल के शेल्टर होम में मूक बधिर लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया

2018-08-10 3

case of rape with the deaf and dumb girls came out in Bhopal's Shelter Home

बिहार के मुजफ्फरपुर और यूपी के देवरिया के शेल्टर होम कांड के बाद प्रदेश की आर्थिक राजधानी भोपाल में भी ऐसा ही कांड उजागर हुआ है। आरोप है कि भोपाल के एक शेल्टर होम के संचालक अश्विनी शर्मा पर लगा है, जो मूकबधिर लड़कियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटना को पिछले कुछ सालों से अंजाम दे रहा था। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़कियां इंदौर के साइन लेंग्वेज एक्सपर्ट ज्ञानेंद्र पुरोहित और मोनिका पुराहित के पास पहुंची। दरअसल, धार की रहने वाली 4 लड़कियां जो बोल सुन नहीं सकती हैं। लेकिन साइन लैंग्वेज में ही अपनी सारी बातें करती हैं। 2016 में वे भोपाल आईटीआई का कोर्स करने गई थीं यहां वो अवधपुरी में शासकीय अनुदान प्राप्त अश्विनी शर्मा के हॉस्टल में रहती थीं। लेकिन अश्विनी शर्मा चारों लड़कियों को अपने घर ले गया। इनमें 2 सगी बहनें हैं। हाल ही में जब वे अपना आईटीआई का कोर्स खत्म कर वापस अपने घर आई तो उसके बाद वे कॉउंसलिंग के लिए पुरोहित दंपत्ति से मिलीं।

Free Traffic Exchange

Videos similaires