सात फेरों के बाद दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन ने साथ जाने से किया इंकार

2018-07-07 838

after seven rounds groom was unconscious, the bride refused to refuse marriage

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मंडप की गांठ खोलने की रस्म के समय अचानक दूल्हा बेहोश हो गया। दूल्हे के बेहोश होते ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के मना करने पर काफी हंगामा हुआ, हंगामे को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने बैठकर एक दूसरे का खर्च का हिसाब किताब किया और बरात दुल्हन के बिना बैरंग लौट गई।

फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के कंधरापुर निवासी अर्जुन राठौर की पुत्री नीलम की शादी शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगली रामनरेश के बेटे संतोष से तय हुई। रामनरेश अपने बेटे संतोष की बरात लेकर गुरुवार रात करीब दस बजे पहुंचे। नाश्ते के बाद बरात चढ़ी तथा द्वारचार हुआ। सभी कार्यक्रम निपट जाने के बाद शुक्रवार को कुंवर कलेवा के बाद सुबह करीब दस बजे मंडप की गूंथ खोलने को दूल्हे को बुलाया गया। जैसे ही दूल्हा गूंथ खोलने को बढ़ा वैसे ही बेहोश होकर गिर गया। दूल्हे के मुंह से झाग निकलने लगा। इससे सभी लोग घबरा गए।

Free Traffic Exchange

Videos similaires