A girl self immolated herself in Kanpur
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां छेड़खानी से परेशान 17 साल की एक लड़की ने आत्मदाह कर लिया। आग में जलकर तड़प-तड़पकर लड़की की मौत हो गई। इसके बाद जागी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के चिरौरी गांव की है जहां 17 साल की लड़की के साथ गांव का ही एक शोहदा लगातार छेड़खानी कर रहा था। परिजनों का कहना है कि छेड़खानी से परेशान होकर मंगोलपुरी थाने में शिकायत करने लड़की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।