आगरा में थाने के बाहर चली गोली, दो लोग गम्भीर घायल

2018-05-01 132

Two people shot outside the police station

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगर में पुलिस का खौफ दबंग लोगों के दिलों से गायब हो चुका है। आगरा थाने के बाहर दबंगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसमें दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। बता दें कि फायरिंग थाने के बाहर हुई और पुलिस बस देखती रही। वहीं, एसपी रूलर अब मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कर रहे है।

खाना मलपुरा के बराड़ा गांव में झगड़े को लेकर दो पक्ष पंचायत कर रहे थे। इसी बीच एक युवती ने प्रधान पति योगेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस प्रधान पति सहित कुछ लोगों को थाने ले आई। बता दें कि अजीत और प्रधान पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया तो प्रधान पक्ष के लोग अजीत को मारने के लिए दौड़े पड़े। दबंग अजीत ने लोगों पर गोलियां चला दी। गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। पूरा घटनाक्रम थाने के गेट पर हुआ और पुलिस देखती रही।

Videos similaires