VIDEO: बीच सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही महिला, मदद के बजाय लोग देखते रहे तमाशा

2018-03-28 106

old fisherwoman hit by a vehicle, lay bleeding in a busy road in Kerala

केरल के तिरुवनंतपुरम में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक्सीडेंट में घायल एक महिला खून से लथपथ बीच सड़क पर पड़ी तड़पती रही लेकिन वहां से गुजरने वालों ने उसकी मदद करना भी उचित नहीं समझा। काफी देर तक महिला यूं ही सड़क पर पड़ी रही। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना किसी दिन की है। एक 65 साल मछली पकड़ने वाली महिला को एक कार ड्राइवर टक्कर मारकर फरार हो गया। यह घटना काडाक्कावूर की है।

महिला इलाके उस व्यस्तम सड़क पर काफी देर तक पड़ी रही लेकिन वहां से पैदल और गाड़ी से गुजरने वाले किसी भी शख्स ने मदद नहीं की। यह पूरा हादसा वहां पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना से जुड़ी एक मिनट 22 सेकंड की क्लिप में सड़क पर बुजुर्ग महिला पड़ी थी, जिसका सामान भी बिखरा था।

आसपास से गाड़ियां गुजर रही थीं। लोग निकल रहे थे, मगर कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। कुछ देर बाद भीड़ में से एक शख्स ने बाकी लोगों को इस बारे में जानकारी दी। फिर और लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद उस महिला को अस्पताल ले जाया गया।

Free Traffic Exchange

Videos similaires