Tasty and healthy Veg kabab By Mohita Mathur II घर में आ रहे हैं मेहमान तो जरूर बनाएं वेज कबाब

2018-02-08 4

बच्चे हों या बड़े, वेज कबाब हर किसी को पसंद आते हैं। और बात जब बच्चों की हो तो स्वाद के साथ उनकी सेहत भी मायने रखती है। उनकी पसंद-नापसंद को ध्यान रखते हुए वेज कबाब में कई तरह की सब्जियां शामिल की जा सकती हैं। सुबह व शाम के नाश्ते से लेकर किट्टी या मॉकटेल पार्टी के लिए भी इन्हें बनाना अच्छा फैसला साबित होगा। वेज कबाब को डीप फ्राई भी कर सकती हैं और शैलो फ्राई (हल्का फ्राई) भी। यहां सेहत को ध्यान में रखते हुए शैलो फ्राई किए वेज कबाब बनाने का तरीका बताया जा रहा है।