सोमवार की शाम बसई फ्लाईओवर पर छेद हो गया और फ्लाईओवर में जहां छेद हुआ उसका मलवा नीचे गुजर रही रेलवे लाइन पर गिरा। इस खबर को फैलने के बाद सोमवार की शाम 6 बजे से रात 8.30 बजे तक बसई फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस कर्मियों ने जहां छेद हुआ था वहां पुलिस का बैरियर लगा दिया। फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों को आरोप है कि फ्लाईओवर के निर्माण के समय ही काफी अनियमितता बरती गई थी।