पूर्णिया में लहराया विश्व का सबसे लंबा तिरंगा, हजारों उमड़े

2016-08-20 2

कहते हैं आदमी की जिद से ही इतिहास बनता है और एक आदमी की जिद ने ऐसा ही एक इतिहास बना दिया है। पूर्णिया में शनिवार को विश्व का सबसे लंबे तिरंगे का सपना हकीकत बन ही गया। सात किलोमीटर से भी अधिक लंबे इस तिरंगे को हजारों की भीड़ ने मानव श्रृंखला बनाकर इस तिरंगे को पूर्णिया में प्रतीकात्मक रूप से फहराया। इस मौके पर देश प्रेम की भावना लोगों में हिलोरें मारती रहीं।